Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नियमों के उल्लंघन पर महिला सरपंच सुमन को हटाया गया

राजौंद | जिला प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर किछाना गांव की महिला सरपंच सुमन को उनके पद से हटा दिया है। जांच में पता चला कि सुमन न केवल ग्राम पंचायत की सरपंच थीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग में आशा वर्कर के पद पर भी कार्यरत थीं और दोनों पदों से मानदेय प्राप्त कर रही थीं, जो ग्राम पंचायत नियमों के अनुसार वर्जित है।

शिकायत मिलने के बाद जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। महिला सरपंच को 7 दिन का नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया, लेकिन निर्धारित समय में कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद डी.डी.पी.ओ. ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को जांच सौंपी। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला विकास एवं पंचायत विभाग ने सुमन को सरपंच पद से हटाने का आदेश जारी किया। साथ ही खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए गए कि ग्राम पंचायत में बहुमत वाले पंच को अस्थायी रूप से कार्यभार सौंपा जाए, ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों।

डी.डी.पी.ओ. रितु लाठर ने कहा कि शिकायत मिलने पर नियमों के अनुसार जांच करवाई गई। आरोप सही पाए जाने और जवाब न मिलने पर यह सख्त कार्रवाई की गई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.