Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भोपाल में भदभदा डैम के गेट खुले, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

भोपाल। मध्यप्रदेश में सक्रिय हुए मजबूत मॉनसून सिस्टम ने कई जिलों में हालात बिगाड़ दिए हैं। लगातार बारिश से नदियां और तालाब उफान पर हैं। भोपाल में सीहोर और कैचमेंट एरिया में भारी बारिश के बाद बड़ा तालाब 1666.50 फीट तक भर गया। शनिवार सुबह पहली बार भदभदा डैम का एक गेट खोला गया। महापौर मालती राय ने पूजा-अर्चना के बाद दो गेट खोले, हालांकि बाद में एक गेट बंद कर दिया गया। वर्तमान में 11 में से सिर्फ एक गेट से पानी छोड़ा जा रहा है।

रायसेन और इंदौर में संकट गहराया

रायसेन जिले में हलाली डैम के तीन गेट दो-दो मीटर तक खोलकर 451.89 क्यूमेक पानी छोड़ा गया है। इंदिरा सागर सहित प्रदेश के पांच डैम के गेट भी खोलने पड़े हैं।
इंदौर में लगातार बारिश के बीच सिरपुर तालाब के पास अम्मार नगर और खजराना इलाके में एक तीन मंजिला मकान ढह गया। पास का एक और मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ। गनीमत रही कि इसमें बड़ी जनहानि नहीं हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इंदौर के सभी स्कूल बंद

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने हालात को देखते हुए शनिवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी है।
वहीं, रतलाम के खाचरौद रोड पर पानी से घिरे कुछ परिवारों को एसडीआरएफ की टीम ने देर रात रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने इंदौर में हल्की बारिश और उज्जैन समेत 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, झाबुआ, धार, शाजापुर, राजगढ़, गुना और श्योपुर शामिल हैं। अगले 24 घंटों में इन जिलों में ढाई से साढ़े चार इंच तक बारिश हो सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 5 राज्यों में 656 किमी नई रेल लाइनें बिछेंगी

summer express, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के पांच राज्यों में रेल नेटवर्क को मजबूत करने और व्यस्त रेल मार्गों पर ट्रेनों की आवाजाही को सुचारू बनाने के लिए 10,783 करोड़ रुपये की लागत वाली सात परियोजनाओं को मंजूरी दी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कैबिनेट के फैसलों की जानकारी...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर, बढ़ने लगी गर्मी; 13 सितंबर तक बारिश के सीमित आसार

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ ही गर्मी का असर एक बार फिर बढ़ने लगा है। हालांकि, उमस में कुछ कमी आने से लोगों को आंशिक राहत मिली है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार बुधवार को राज्य का औसत अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे के मुकाबले 0.7 डिग्री...

फिलीपींस में यात्री फेरी में लगी भीषण आग: 5 की मौत, 87 लोग लापता

summer express , मनीला। पश्चिमी फिलीपींस के समुद्री क्षेत्र में एक यात्री फेरी में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 87 लोग लापता बताए जा रहे हैं। फिलीपींस कोस्ट गार्ड के मुताबिक, अब तक 42 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है...

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.