Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ज्वालामुखी में पहाड़ी दरकी, ग्रामीणों ने बजाए बर्तन जताया विरोध

कपिल शर्मा ,  ज्वालामुखी। हिमाचल में इस बार की भारी बरसात लगातार कहर बरपा रही है। कहीं पुल टूट रहे हैं, तो कहीं घर और खेत खतरे में आ गए हैं। कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी उपमंडल की फकेड़ पंचायत (मझीण) में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि आधा दर्जन परिवार दिन-रात भय के साए में जीने को मजबूर हो गए हैं। पहाड़ी से लगातार दरकता मलबा सीधे इनके घरों और गौशालाओं पर गिर रहा है। डर और बेबसी की इस घड़ी में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और बर्तन बजाकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया।

सड़क विस्तार की लापरवाही बनी मुसीबत

जानकारी के अनुसार, कुटियारा-त्रिम्बलू (मझीण) सड़क के विस्तार के समय सड़क के साथ डंगे और नालियां नहीं बनाई गईं। अब भारी बारिश के कारण पहाड़ी दरक रही है और उसका पूरा मलबा सीधे घरों की ओर आ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही के कारण यह खतरा पैदा हुआ। अगर सड़क के साथ मजबूत डंगे और नालियां बनाई जातीं तो आज यह हालात नहीं होते।

रात को भी जागकर गुजारना पड़ रहा है वक्त

वार्ड पंच अनु कुमारी सहित ग्रामीण कांता देवी, नीलमा देवी, कमला देवी, कमला शर्मा, ईलमा देवी, सतीश कुमार, आत्मा राम और अभिषेक वशिष्ठ ने बताया कि बारिश शुरू होते ही उन्हें नींद हराम हो जाती है। किसी भी पल घर जमींदोज हो सकते हैं, इसी डर से रातें जागकर बितानी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने जिंदगी भर की कमाई से मकान बनाए, लेकिन अब विभागीय लापरवाही के कारण सबकुछ खतरे के मुहाने पर है।

मुख्यमंत्री तक पहुंची गुहार

ग्रामीणों ने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा के साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का विस क्षेत्र नादौन भी लगता है। ऐसे में पीड़ित परिवारों ने मुख्यमंत्री से सीधे गुहार लगाई है कि वे जल्द कार्रवाई करें। ग्रामीणों ने मांग उठाई है कि पहाड़ी को दरकने से रोकने के लिए मजबूत डंगे और नालियां बनाई जाएं ताकि घरों और गौशालाओं को बचाया जा सके।

जांच की भी मांग

ग्रामीणों ने इस सड़क निर्माण की निष्पक्ष एजेंसी से जांच करवाने की भी मांग की है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण में हुई अनदेखी और लापरवाही का खामियाजा अब आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

सरकार सुनो हमारी आवाज़

ग्रामीणों का कहना है कि वे मजबूरी में सड़कों पर वर्तन लेकर विरोध कर रहे हैं ताकि उनकी आवाज़ सरकार तक पहुंचे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...

3 से 6 जुलाई तक सेक्टर-25 में होगी पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ राइफल एसोसिएशन (सीआरए) की ओर से 3 से 6 जुलाई 2026 तक सेक्टर-25 स्थित शूटिंग रेंज में पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए नेशनल राइफल (एनआर) और डेफ वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।...

नयागांव की खाली बिल्डिंग में धारदार हथियारों से हमला, 18 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली | मोहाली के नयागांव क्षेत्र में वीरवार देर रात एक खाली पड़ी बिल्डिंग में हुए खूनी हमले में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के खुड्डा अलीशेर निवासी करण के रूप में हुई है। वहीं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.