Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मणिमहेश यात्रा: राहत मिशन में बड़ी सफलता, मंत्री ने किया खुलासा

शिमला | राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान फंसे सभी श्रद्धालु और वाहन अब सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच गए हैं। केवल कुछ पुलिस जवान और एनडीआरएफ कर्मी, साथ ही स्थानीय दुकानदार व वाहन चालक ही अब वहां पर शेष हैं।

नेगी ने बताया कि गुरुवार को सेना के एम-17 हेलीकॉप्टरों की चार उड़ानों के जरिये लगभग 400 लोगों को सुरक्षित निकाला गया और दो श्रद्धालुओं के पार्थिव शरीर चंबा पहुंचाए गए। इससे पहले बुधवार को भी 500 से अधिक श्रद्धालुओं को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकाला गया था।

उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और दो से तीन दिन के भीतर ब्रह्मौर-होली मार्ग पूरी तरह से खोलने की संभावना है। बीच में लगातार बारिश और नए भूस्खलनों से कार्य बाधित हुआ, वहीं भारी चट्टानें गिरने से रेस्क्यू में लगी मशीनरी को भी नुकसान पहुंचा।

राजस्व मंत्री ने कहा कि शुरुआत में यात्रा के दौरान मृतकों की संख्या को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाई गईं। “किसी ने कहा पांच हजार लोग फंसे हैं, किसी ने दो हजार मौतें बता दीं। जबकि वास्तविक स्थिति में दर्जन भर से भी कम मौतें हुई हैं और ज्यादातर कारण हाई एल्टीट्यूड सिकनेस या ठंड रहे हैं,” उन्होंने स्पष्ट किया।

नेगी ने अफवाहें फैलाने वाले यूट्यूबर और चैनलों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह के भ्रामक प्रचार से श्रद्धालुओं के परिजनों में दहशत फैलती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इंटरनेट सेवा सरकार ने नहीं, बल्कि खराब मौसम और संचार लाइनों के क्षतिग्रस्त होने के कारण बाधित हुई थी।

उन्होंने माना कि शुरुआत में प्रशासनिक व्यवस्थाओं में कुछ कमी रही, लेकिन बाद में सड़क बहाली, टैक्सी सेवा और मुफ्त परिवहन की व्यवस्था कर यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया गया। राजस्व मंत्री ने लंगर समितियों और स्थानीय पंचायतों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इनके योगदान से यात्रियों को भोजन व रहने की सुविधा मिल सकी।

भविष्य की तैयारियों पर उन्होंने कहा कि मणिमहेश जैसी धार्मिक यात्राओं को और सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए सरकार व्यापक समीक्षा करेगी। सड़क मार्गों पर मशीनरी की तैनाती, ब्लॉक प्वाइंट्स पर अधिकारियों की मौजूदगी और मेडिकल सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 5 राज्यों में 656 किमी नई रेल लाइनें बिछेंगी

summer express, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के पांच राज्यों में रेल नेटवर्क को मजबूत करने और व्यस्त रेल मार्गों पर ट्रेनों की आवाजाही को सुचारू बनाने के लिए 10,783 करोड़ रुपये की लागत वाली सात परियोजनाओं को मंजूरी दी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कैबिनेट के फैसलों की जानकारी...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर, बढ़ने लगी गर्मी; 13 सितंबर तक बारिश के सीमित आसार

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ ही गर्मी का असर एक बार फिर बढ़ने लगा है। हालांकि, उमस में कुछ कमी आने से लोगों को आंशिक राहत मिली है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार बुधवार को राज्य का औसत अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे के मुकाबले 0.7 डिग्री...

फिलीपींस में यात्री फेरी में लगी भीषण आग: 5 की मौत, 87 लोग लापता

summer express , मनीला। पश्चिमी फिलीपींस के समुद्री क्षेत्र में एक यात्री फेरी में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 87 लोग लापता बताए जा रहे हैं। फिलीपींस कोस्ट गार्ड के मुताबिक, अब तक 42 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है...

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.