Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोदी शानदार नेता, मगर उनके फैसलों से नाखुश : ट्रंप

अमेरिका  । शुल्क और रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच “विशेष संबंध” हैं और चिंता की कोई बात नहीं है, बस “कभी-कभी कुछ ऐसे पल आ जाते हैं”।

व्हाइट हाउस स्थित ‘ओवल ऑफिस’ में मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा, “मैं हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दोस्त रहूंगा। वह शानदार नेता हैं, लेकिन इस समय उनके कुछ फैसले मुझे पसंद नहीं आ रहे हैं। फिर भी भारत और अमेरिका के बीच संबंध मजबूत और खास हैं।”

रूस से तेल खरीद पर निराशा

ट्रंप ने भारत द्वारा रूस से बड़े पैमाने पर तेल खरीदने पर असहमति जताई। उन्होंने कहा, “मुझे बहुत निराशा है कि भारत रूस से इतना तेल खरीद रहा है और मैंने यह बात मोदी को साफ बता दी है।” उन्होंने साथ ही यह भी स्वीकार किया कि भारत पर भारी शुल्क लगाए गए हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रंप ने मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। भगवान करे उनका भविष्य समृद्ध और दीर्घकालिक हो।”

अमेरिकी प्रशासन की तीखी आलोचना

ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ सलाहकार पीटर नवारो ने कहा, “भारत सिर्फ मुनाफे के लिए रूस से तेल खरीदता है। यही मुनाफा रूस की युद्ध क्षमता को बढ़ा रहा है, और इसकी कीमत अमेरिकी करदाता चुका रहे हैं।”
नेशनल इकनॉमिक काउंसिल के निदेशक केविन हैसेट ने भी चिंता जताते हुए कहा कि भारत रूस-यूक्रेन युद्ध को परोक्ष रूप से आर्थिक मदद दे रहा है।

SCO शिखर सम्मेलन के बाद बयान

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब कुछ दिन पहले ही एससीओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग के बीच गर्मजोशी भरी मुलाकात ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ...

कुल्लू पुलिस ने 53 मामलों में जब्त 1.19 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ किए नष्ट

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर कुल्लू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करीब 1 करोड़ 19 लाख 61 हजार 490 रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया। यह कार्रवाई अदालत से अनुमति मिलने के...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

Summer express/शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से...

हरियाणा में अपराध पर सख्ती जारी, अनिल विज ने राहुल गांधी के बयानों पर किया पलटवार

Summer express,अंबाला , अंकुर कपूर I हरियाणा सरकार इन दिनों अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मोड में नजर आ रही है। राज्य में लगातार हो रहे पुलिस एनकाउंटर और गैंगस्टरों पर कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। इसी बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सरकार की कार्रवाई और विपक्ष के...

महम विधायक बलराम दांगी को 5 करोड़ की रंगदारी और जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर सैमाणिया का नाम फिर आया सामने

Summer express, /महम |महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी को विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी भरे संदेश में एक सप्ताह के भीतर रकम तैयार करने की चेतावनी दी गई है, साथ ही लिखा गया है कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.