Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुंगेशपुर ड्रेन टूटा, सेना और SDRF ने राहत कार्य किया तेज

बहादुरगढ़ | लगातार बारिश के कारण मुंगेशपुर ड्रेन टूट गया, जिससे बहादुरगढ़ और दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। राहत और बचाव कार्यों के लिए हिसार से सेना की डोट डिवीजन के 80 से अधिक जवानों को तैनात किया गया। SDRF की टीमें भी प्रभावित इलाकों में सक्रिय हैं।

ड्रेन टूटने के कारण औद्योगिक क्षेत्र, छोटूराम नगर और विवेकानंद नगर में पानी भर गया है। कई घरों में 4 से 5 फीट तक पानी जमा हुआ है, वहीं बहादुरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में कामकाज ठप पड़ा है। मारुति के स्टॉकयार्ड में 150 से अधिक वाहन पानी में डूब गए। ड्रेन के पास 12 से 15 फीट चौड़ा कटाव हुआ है, जिससे पानी लगातार खेतों और रिहायशी इलाकों में घुस रहा है।

सेना और SDRF कर रहे तटबंध की मरम्मत

सेना ने 8 नावों और SDRF ने 4 नावों की मदद से कटाव रोकने के प्रयास तेज कर दिए हैं। लोहे के जालीनुमा बॉक्स और मिट्टी से भरे प्लास्टिक बैगों का इस्तेमाल कर तटबंध की मरम्मत की जा रही है। हालांकि तेज बहाव के कारण राहत कार्यों में चुनौतियां बनी हुई हैं।

सिंचाई विभाग और नगर परिषद संभाल रहे राहत कार्य

सिंचाई विभाग और नगर परिषद के कर्मचारी भी राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। मौके पर एक्सईएन ईशान सिवाच मरम्मत कार्य की निगरानी कर रहे हैं। सेना ने कर्मचारियों के लिए मेडिकल कैंप लगाया है, जबकि खाने-पीने की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग संभाल रहा है।

एसडीएम कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित

प्रशासन ने छोटूराम नगर और विवेकानंद नगर के प्रभावित लोगों के लिए एसडीएम कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। आवश्यकता पड़ने पर अस्थायी आश्रय भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि कटाव को जल्द रोका जाएगा और पानी के बहाव को नियंत्रित किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.