Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आर्यन खान ने निर्देशन में रखा पहला कदम, ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

8 September, 2025

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से की है। सोमवार को इस सीरीज का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

कहानी का केंद्र है आसमान सिंह (लक्ष्य लालवानी), एक उभरता हुआ कलाकार जो बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने का सपना देखता है। अपने दोस्तों और परिवार के सहारे वह ग्लैमर की दुनिया में कदम तो रखता है, लेकिन जल्द ही उसे एहसास होता है कि इस इंडस्ट्री में टिके रहना आसान नहीं है। उसके सामने चुनौती बनकर आते हैं सुपरस्टार अजय तलवार (बॉबी देओल)।ट्रेलर में दमदार एक्शन और फिल्मी दुनिया की हकीकतों की झलक दिखती है। खास बात यह है कि इसमें तीनों खान एक साथ दिखाई देंगे। वहीं, रणवीर सिंह, सारा अली खान, एसएस राजामौली, बादशाह और दिशा पटानी की कैमियो मौजूदगी भी दर्शकों को चौंका देती है।इस सीरीज का निर्माण गौरी खान ने किया है। इसके गाने पहले से ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं और कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी उन पर रील्स बना चुके हैं।

सीरीज 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। लॉन्च इवेंट में आर्यन खान ने अपनी मां गौरी खान को प्रोडक्शन सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया। वहीं, बॉबी देओल और सनी देओल ने भी आर्यन की मेहनत की तारीफ की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.