Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा की जेलों में हाई-टेक सुरक्षा, अपराधियों की पहचान होगी आसान

हरियाणा  | हरियाणा सरकार ने प्रदेश की जेलों को हाई-टेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब अपराधियों की पहचान और निगरानी को आधुनिक तकनीक से और अधिक सटीक बनाया जाएगा। इस योजना के तहत 20 जेलों में मेजरमेंट कलेक्शन यूनिट (MCU) और फिंगर एनरोल्ड डिवाइस (FED) स्थापित किए जाएंगे। इन तकनीकों की मदद से अपराधियों की यूनिक बायोमेट्रिक प्रोफाइल तैयार होगी, जिसमें फिंगरप्रिंट्स, चेहरे की विशेषताएं, रेटिना स्कैन और DNA सैंपल शामिल होंगे।

अपराधियों पर सटीक निगरानी

महानिदेशक, कारागार आलोक कुमार राय के अनुसार, यह पहल पारंपरिक पहचान प्रणाली से आगे बढ़कर अपराधियों की सटीक निगरानी, ट्रैकिंग और गतिविधियों के विश्लेषण में मदद करेगी। एकत्रित जानकारी 75 साल तक संग्रहित की जा सकेगी, जिससे अपराधियों की पहचान और उनके नेटवर्क पर पकड़ और मजबूत होगी।

डेटा की सुरक्षा और राष्ट्रीय स्तर पर साझेदारी

MCU से प्राप्त सभी डेटा को स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (SCRB) के पास सुरक्षित रखा जाएगा और इसे नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के साथ भी साझा किया जाएगा। इसके अलावा, फिंगरप्रिंट और रेटिना स्कैन की जानकारी सीधे NAFIS (नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम) में अपलोड होगी।

NAFIS के माध्यम से देशभर के अपराधियों, संदिग्धों और बंदियों का डेटा दर्ज होता है, जिससे अपराधियों के नेटवर्क की पहचान और अपराध रोकने में अधिक प्रभावी रणनीति बनाई जा सकेगी। आलोक कुमार राय ने बताया कि यह तकनीकी पहल हरियाणा में आपराधिक न्याय प्रणाली को और मजबूत बनाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ताजपुर जेल की सलाखों के बीच बंधा राखी का पवित्र धागा भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधा प्यार, नम हुईं आंखें

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूजरक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के उस पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, जिसमें दूरियां चाहे कितनी भी हों, लेकिन प्यार और अपनापन कभी कम नहीं होता। रक्षाबंधन के अवसर पर लुधियाना की ताजपुर जेल में भी इस रिश्ते की भावुक तस्वीर देखने को मिली। अपने भाइयों से मिलने और उनकी कलाई पर...

छात्राओं ने पुलिसकर्मियों व एनएसएस स्वयंसेवकों ने पेड़ों को बांधी राखी

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदारी का संदेश देते हुए दो विशेष पहल की गईं। कॉलेज की छात्राओं ने सेक्टर-1 पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को कॉलेज परिसर में राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त...

रेखा गुप्ता को बच्चों ने बांधी राखी बाकी नेताओं ने भी मनाया रक्षाबंधन

एजेंसी। नई दिल्ली रक्षाबंधन के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में नेताओं ने भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के प्रतीक इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आए बच्चों ने मुख्यमंत्री को राखियां बांधीं और मिठाई खिलाई।रेखा गुप्ता...

रोपड़ के एसएसपी मनिंदर सिंह देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल

समर न्यूज । रोपड़ रोपड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एस. मनिंदर सिंह, आईपीएस को फेम इंडिया एशिया पोस्ट की ओर से जारी राष्ट्रीय सूची में भारत के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल किया गया है। उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण, प्रभावी नेतृत्व और जन-केंद्रित पुलिसिंग में उनके प्रदर्शन के लिए इस...

वार्ड-31 में सड़कों से लेकर स्कूल तक काम करवाए, नशे और अपराध पर भी उठाई आवाज : लखबीर सिंह बिल्लू

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ अभियान के तहत वार्ड नंबर-31 से भाजपा पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में करवाए गए विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि राजनीति में आने से पहले उनका परिवार लंबे समय से सामाजिक और पंचायती गतिविधियों से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.