Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पढ़ाई छोड़ ISI के लिए काम करने लगा कैथल का युवक

कैथल | पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार देवेंद्र को सोमवार को कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया। इस दौरान अदालत ने पुलिस द्वारा दाखिल चार्जशीट पर देवेंद्र के पक्ष को सुना, हालांकि ज्यादा बहस नहीं हुई। अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी।

पुलिस ने इस केस में जुलाई माह में 136 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। जांच में सामने आया कि देवेंद्र के दो मोबाइल फोनों से 25 हजार से अधिक तस्वीरें और पाकिस्तान में 200 से ज्यादा बार की गई कॉल्स का रिकॉर्ड बरामद हुआ। चार्जशीट में यह भी खुलासा हुआ कि पाक एजेंटों ने उसके लिए वहां इंतजाम करने की बात कही थी।

ऐसे फंसा पाकिस्तानी एजेंटों के जाल में

मस्तगढ़ निवासी देवेंद्र सिंह नवंबर 2024 में सिख धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए पाकिस्तान गया था। वहां एक युवती ने उसे हनी ट्रैप में फंसाया और अपने पास रखकर जासूसी का प्रशिक्षण दिलवाया। इसके बाद उसका संपर्क पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंटों से कराया गया। युवती ने लालच दिया कि गुप्त सूचनाएं देने पर उसे पैसों के साथ-साथ लड़कियों से दोस्ती भी कराई जाएगी।

लालच में आकर देवेंद्र भारतीय सेना से जुड़ी अहम जानकारियां साझा करने लगा। पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ उसकी तस्वीरें देख मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह अब तक पटियाला कैंट क्षेत्र की तस्वीरें और जानकारी आईएसआई एजेंटों को भेज चुका था। बाद में उसने सबूत मिटाने के लिए मोबाइल से डेटा डिलीट कर दिया।

देवेंद्र एमए (राजनीति विज्ञान) प्रथम वर्ष का छात्र है और पटियाला में किराये पर रह रहा था। वह मध्यम वर्गीय किसान परिवार से है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.