Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बरसात से हुई तबाही का जायज़ा लेने आज हिमाचल पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Dharamshala, Rahul


हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई भारी बरसात से मची तबाही का जायज़ा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। वे दोपहर करीब 1:30 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश में हुए नुकसान के आकलन को लेकर मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, सांसदों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे।पीएम मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। पूरे इलाके को नो-ड्रोन ज़ोन घोषित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में करीब 300 जवान और अधिकारी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे और हर गतिविधि पर पैनी नज़र रखी जाएगी।पीएम के आगमन के चलते कांगड़ा एयरपोर्ट पर कुछ नियमित उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। आज एयरपोर्ट से केवल चार उड़ानें ही संचालित होंगी।

राज्य में मानसून की भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई जगहों पर सड़कें, पुल और घरों को नुकसान पहुँचा है। प्रधानमंत्री का यह दौरा आपदा से निपटने और राहत कार्यों की समीक्षा के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.