Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में राजनीतिक भूचाल: JJP और कांग्रेस के नेता INLD में शामिल

चंडीगढ़ |  हरियाणा की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। JJP को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलवान सुहाग ने INLD में शामिल होने का ऐलान किया है। उन्होंने इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पार्टी में वापसी की है। बलवान सुहाग पहले रोहतक जिले के पहले जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और अब इनेलो में अपनी राजनीतिक वापसी को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस को भी लगा झटका

सिर्फ JJP ही नहीं, कांग्रेस को भी बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपेंद्र हुड्डा के करीबी माने जाने वाले मंजीत कन्हेली ने कांग्रेस का दामन छोड़कर अपने हजारों समर्थकों के साथ इनेलो में प्रवेश किया। इनेलो अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने मंजीत कन्हेली को पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने का ऐलान किया।

इसी के साथ, किसान नेता राजू मकड़ौली ने भी अपने समर्थकों के साथ इनेलो का दामन थाम लिया है। इन बड़े नेताओं के इनेलो में शामिल होने से पार्टी को हरियाणा में नए राजनीतिक पाँव जमाने का मौका मिला है। राजनीतिक गलियारों में कहा जा रहा है कि आने वाले महीनों में राज्य की सियासत में और भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

25 करोड़ की आबादी चुनौती नहीं, यूपी की ताकत : योगी

एजेंसी | लखनऊउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की करीब 25 करोड़ आबादी को चुनौती के बजाय बड़ी ताकत बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बड़ी और युवा आबादी को कौशल, अवसर और सही मंच उपलब्ध कराया जाए तो यही संख्या आर्थिक विकास का आधार बन सकती है। मुख्यमंत्री ने यह बात...

पंजाब के प्रमुख बांधों में पिछले साल से कम पानी, मानसून के कमजोर रहने का असर

भराव का दौर 15 सितंबर तक जारी रहने की उम्मीद; भाखड़ा 64% भरा, पौंग व रणजीत सागर में भी स्तर 2025 से नीचेसमर न्यूज | रूपनगर मानसून के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ पंजाब के प्रमुख जलाशयों में पानी की स्थिति चिंता बढ़ाने लगी है। भाखड़ा, पौंग और रणजीत सागर बांधों में जलस्तर और...

किराना दुकान से चीनी और नकदी लेकर फरार हुआ चोर

समर न्यूज | पठानकोट पठानकोट के मामून इलाके में एक किराना दुकान को चोर ने निशाना बनाया। आरोपी दुकान में घुसकर चीनी और नकदी चुराने के बाद फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर...

बकाया डीए पर पंजाब के कर्मचारियों का आंदोलन तेज, बातचीत टूटने से टकराव बढ़ा

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में लंबित महंगाई भत्ते (डीए) की किस्तों, पुरानी पेंशन योजना समेत विभिन्न मांगों को लेकर सरकारी कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। 27 अगस्त की प्रदेशव्यापी महा-हड़ताल के दौरान सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और अस्पतालों में कामकाज प्रभावित रहा।इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच प्रस्तावित...

एलपीजी ई-केवाईसी की समयसीमा 31 अगस्त तक बढ़ी

आधार आधारित सत्यापन जरूरी; प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर घरेलू दर पर सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है, सब्सिडी पर असर की आशंकाएजेंसी । नई दिल्लीघरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। आधार आधारित ई-केवाईसी कराने की समयसीमा अब 31 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। पहले यह समयसीमा 23...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.