Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मपुर हाईवे विवाद: 38 घंटे से जारी विधायक चंद्रशेखर का आमरण अनशन, गडकरी से मांगा हस्तक्षेप

Mandi, Dharamveer

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर हाईवे निर्माण कार्य को लेकर आमरण अनशन पर डटे हुए हैं। आंदोलन को आज 38 घंटे पूरे हो चुके हैं। विधायक का कहना है कि अब समाधान केवल केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ही कर सकते हैं।

विधायक चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि बीते तीन वर्षों में मंडी-जालंधर वाया धर्मपुर हाईवे-003 चौड़ीकरण प्रोजेक्ट का केवल 40 प्रतिशत काम ही हुआ है, जबकि बजट का बड़ा हिस्सा अधिकारियों और निर्माण कंपनी ने ग़लत ढंग से खर्च कर दिया।चंद्रशेखर ने कहा कि बार-बार निवेदन के बावजूद मॉर्थ (MoRTH) के अधिकारी और निर्माण कंपनी जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे। अब उनके धैर्य की सीमा खत्म हो चुकी है।

सीएम सुक्खू का समर्थन

विधायक ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खविंदर सिंह सुक्खू हालात से पूरी तरह वाकिफ़ हैं और उन्होंने फ़ोन पर आंदोलन की कुशलक्षेम पूछी है। चंद्रशेखर ने कहा कि सीएम का आशीर्वाद और समर्थन उनके साथ है।

मानव निर्मित आपदा का आरोप

चंद्रशेखर ठाकुर का कहना है कि धर्मपुर में प्राकृतिक आपदा के साथ-साथ अधिकारियों की लापरवाही से मानव निर्मित आपदा भी पैदा हो चुकी है। सड़कों के खराब हालात से प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले युवा समय पर एग्ज़ाम सेंटर नहीं पहुंच पा रहे और कई मरीज अस्पताल जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ चुके हैं।उन्होंने दावा किया कि अब तक धर्मपुर क्षेत्र में करीब 400 मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और डंगे भी ध्वस्त हो गए हैं।

भाजपा नेता पर तंज

भाजपा नेता रजत ठाकुर की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक चंद्रशेखर ने कहा – “अगर उन्हें यहां की तबाही नहीं दिख रही तो चश्मा लगवा लें या नंबर बदलवा लें ताकि इस बर्बादी को देख पाएं।”

केंद्र सरकार से मांग

विधायक ने केंद्र सरकार से मांग की है कि

  • हाईवे प्रोजेक्ट की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए
  • जिम्मेदार अधिकारियों को बदला जाए
  • हाईवे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.