Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

MLA रमन अरोड़ा केस: पुलिस रिमांड खत्म, आज फिर कोर्ट में पेशी

जालंधर |  आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को खत्म हुए तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद बुधवार को रामा मंडी थाना पुलिस उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस आगे की जांच के लिए उनका रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है, क्योंकि पूछताछ के दौरान विधायक पुलिस के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, रमन अरोड़ा को फिलहाल जालंधर कैंट थाना पुलिस की हिरासत में रखा गया है। मंगलवार शाम उनका सिविल अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया, जिसमें डॉक्टरों ने उनकी सेहत बिल्कुल सामान्य बताई। वहीं, पुलिस ने अरोड़ा के सरकारी पीए रोहित कपूर को भी दोबारा तलब कर पूछताछ की।

इसके अलावा विधायक के दफ्तर से जुड़े कई कर्मचारियों को भी जांच में शामिल किया गया। हनी भाटिया, जो वहां पार्ट-टाइम कंप्यूटर ऑपरेटर था, ने बताया कि उसकी 20 हज़ार रुपये तनख्वाह थी और वह सिर्फ अपने काम तक ही सीमित रहता था। इसी तरह सूरज ने कहा कि वह सरकारी स्कीमों के फार्म भरता था और बिजली बोर्ड से संबंधित काम देखता था, जिसके बदले उसे 7 हज़ार रुपये मिलते थे। संदीप पाहवा ने बताया कि वह रोज़ाना शाम 4 बजे तक ऑफिस में लोगों के आधार कार्ड से जुड़े काम करता था और 7 हज़ार रुपये पाता था।

पुलिस ने इस बीच यह स्पष्ट किया है कि रामा मंडी के जिस स्पा सेंटर मालिक का नाम सोशल मीडिया पर सामने आया था, उससे अभी तक कोई पूछताछ नहीं की गई है। अफवाहों में दावा किया जा रहा था कि इसी व्यक्ति ने 2023 में विधायक रमन अरोड़ा की मदद से पूर्व SHO राजेश कुमार अरोड़ा पर 2.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने का केस दर्ज कराया था।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच, कभी जिले की राजनीति और प्रशासन पर अपनी पकड़ रखने वाले रमन अरोड़ा की स्थिति बदल चुकी है। पुलिस रिमांड के दौरान उन्हें जमीन पर सोना पड़ रहा है और कैदियों जैसा खाना—रोटी और पीली दाल—मिल रहा है। खास बात यह है कि अब तक किसी भी पारिवारिक सदस्य को उनसे मिलने की इजाजत कोर्ट से नहीं मिली है।

अब देखना यह होगा कि कोर्ट रमन अरोड़ा की आगे की हिरासत पर क्या फैसला लेता है और आने वाले दिनों में उनकी मुश्किलें कितनी और बढ़ती हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.