Facebook-f Youtube X-twitter

सुपर क्रॉस वोटिंग प्लान: भाजपा-कांग्रेस में नया विवाद

रोहतक | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। कांग्रेस द्वारा भाजपा पर आरोप लगाने के बाद हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने पलटवार किया। बडोली ने कहा कि कांग्रेस अपने सांसदों को वोटिंग प्रक्रिया की ट्रेनिंग नहीं देती, और बाद में क्रॉस वोटिंग का आरोप भाजपा पर लगाती है। जबकि भाजपा हमेशा चुनाव से पहले सांसदों को प्रशिक्षण देती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चुनाव से पहले प्रशिक्षण लिया था।

मोहनलाल बडोली रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के लॉ डिपार्टमेंट में आयोजित “वन नेशन, वन इलेक्शन” सेमिनार में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की बाढ़ राहत को लेकर आलोचना पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आरोप लगाने से पहले यह देखना चाहिए कि उनकी सरकारों के क्षेत्र में आपदा के समय जनता को कितनी मदद मिलती है। हरियाणा सरकार ने न केवल अपने राज्य में, बल्कि अन्य बाढ़ प्रभावित राज्यों में भी राहत कार्य किए हैं। साथ ही भाजपा कार्यकर्ता हमेशा जरूरतमंदों की सेवा में अग्रणी रहते हैं।

बडोली ने कांग्रेस संगठन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ढांचा भाई-भतीजावाद पर आधारित है, जबकि भाजपा में कार्यकर्ताओं को महत्व देकर आगे बढ़ाया जाता है। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला द्वारा मुख्यमंत्री सैनी पर किए गए कटाक्ष पर भी बडोली ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अभय सिंह चौटाला खुद नहीं जानते कि क्या कह रहे हैं, यही कारण है कि प्रदेश की जनता ने उन्हें चुनावों में नकार दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.