Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मणिमहेश यात्रा में फंसे यात्रियों की HRTC ने की मुफ़्त घर वापसी

Dharamshala, Rahul

हाल ही में चंबा ज़िले में आई प्राकृतिक आपदा ने मणिमहेश यात्रा के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं को मुश्किल में डाल दिया था। भारी बारिश के कारण न सिर्फ भरमौर और आसपास के क्षेत्रों की सड़कें और संचार व्यवस्था ठप हो गई, बल्कि यात्रियों का अपने परिजनों से संपर्क भी टूट गया था। हालात ऐसे बने कि कई यात्रियों को पैदल ही सफ़र करना पड़ा।

8 दिन में 8,500 से अधिक लोगों को पहुंचाया सुरक्षित ठिकाने

इसी दौरान प्रदेश की पब्लिक ट्रांसपोर्ट हिमाचल रोडवेज़ (HRTC) यात्रियों के लिए जीवन रेखा बनकर सामने आई। धर्मशाला ज़ोन के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन चंबा की मांग पर HRTC ने तुरंत मोर्चा संभाला।29 अगस्त से 6 सितंबर तक चले इस विशेष अभियान में HRTC की 196 बसों ने 8,518 यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्यों तक मुफ़्त पहुंचाया। यात्रियों को चंबा, बग्गा, करियां और कल्सुईं जैसे स्थानों से उठाकर पठानकोट, कांगड़ा, देहरा, नादौन, लदरौर और लंगेरा तक पहुँचाया गया।

पंकज चड्ढा ने कहा कि इस मिशन में चंबा डिपो के कर्मचारियों ने दिन-रात बिना रुके काम किया। न तो किसी ने सेवाओं से पीछे हटने की कोशिश की और न ही बसों में कोई बड़ी तकनीकी दिक्कत आई। जरूरत पड़ने पर बसें हर समय मौके पर मौजूद रहीं।उन्होंने बताया कि वह खुद ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहे और अभियान का नेतृत्व किया। मिशन तब तक जारी रहा जब तक चंबा जिला प्रशासन ने इसे समाप्त करने की अधिसूचना नहीं दी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.