Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संजौली मस्जिद विवाद: हिंदू संगठनों ने किया अर्ध पिंडदान, सरकार और वक्फ बोर्ड के खिलाफ विरोध

Shimla, Sanju

शिमला की संजौली मस्जिद विवाद की आग अभी भी शांत नहीं हुई है। रविवार को हिंदू संगठनों ने मस्जिद स्थल के बाहर सरकार, वक्फ बोर्ड और सनातन विरोधियों के खिलाफ अर्ध पिंडदान कर कड़ा विरोध जताया।

दरअसल, ठीक एक साल पहले इसी दिन संजौली में अवैध मस्जिद के खिलाफ आंदोलन हुआ था, जिसमें पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। उसी को याद करते हुए आज का दिन “सनातन शौर्य-स्मृति एवं प्रतिकार दिवस” के रूप में मनाया गया।देव भूमि संघर्ष समिति के सह संयोजक विजय शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन पिछले आंदोलन से डरा हुआ है, इसलिए इस बार डिज़ास्टर एक्ट का हवाला देकर केवल 11 लोगों को ही धरना देने की इजाजत दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मस्जिद मामले में आधा-अधूरा कदम उठा रही है, इसलिए आज अर्ध श्राद्ध कर अर्ध पिंडदान किया गया है।वहीं, समिति के सह संयोजक मदन ठाकुर ने कहा कि नगर निगम कोर्ट के आदेश के बावजूद वक्फ बोर्ड ने अदालत का दरवाज़ा खटखटाया है, जो गलत है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार समय रहते नहीं जागी तो इसके नतीजे नेपाल से भी भयानक हो सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.