11 September, 2025
‘दृश्यम’ इंडियन सिनेमा की उन फिल्मों में से है जिसने दर्शकों को सीट से बांधे रखने की ताकत दिखाई। थ्रिल, इमोशन और सस्पेंस का ऐसा मेल दर्शकों ने पहले और दूसरे पार्ट में खूब सराहा। अब तीसरे पार्ट को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है।
निर्देशक ने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में फिल्म के राइटर और डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने बताया कि “मुझे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की चिंता नहीं है, मेरा मकसद सिर्फ यह है कि दर्शकों को एक बेहतरीन अनुभव मिले।”
उन्होंने यह भी खुलासा किया कि ‘दृश्यम 3’ की कहानी पहले दो पार्ट्स से बिल्कुल अलग होगी। फिल्म में ‘दृश्यम 2’ की घटनाओं के चार साल बाद की कहानी दिखाई जाएगी, जहां जॉर्ज कुट्टी की जिंदगी के नए पहलू सामने आएंगे।
फैंस में बढ़ा उत्साह
एक्स (Twitter) पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1.84 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कमेंट्स में दर्शक लगातार लिख रहे हैं कि वे इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।