झज्जर | झज्जर जिले के ढाकला, कासनी और नीलाहेड़ी गांव से होकर गुजरने वाली कासनी माइनर को अज्ञात लोगों द्वारा काटे जाने का मामला सामने आया है। विभाग की ओर से इस संबंध में सदर थाना पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार,
- 14-15 जुलाई की रात गांव ढाकला के पास माइनर के आर.डी. 19700 पर अवैध क्रॉस कट बनाया गया।
- 15-16 जुलाई की रात गांव नीलाहेड़ी के पास माइनर के आर.डी. 1.3300 पर भी ऐसा ही कट लगाया गया।
- 21 जुलाई को गांव कासनी में आर.डी. 35800/आर पर एक और अवैध कट लगाया गया।
विभाग के जे.ई. अशोक कुमार ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। सदर थाना एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि माइनर को वास्तव में किसी ने काटा है या वह खुद ही टूटी है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।