Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CM सैनी का नया कदम: कचरे से बिजली निर्माण

चंडीगढ़ | हरियाणा के शहरों को पूरी तरह स्वच्छ और साफ बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुग्राम में डेरा सच्चा सौदा सिरसा के सहयोग से स्वच्छता अभियान की समीक्षा के बाद चंडीगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में उन्होंने नवरात्र, दशहरा और दिवाली जैसे प्रमुख त्योहारों के अवसर पर शहरी निकायों से जनभागीदारी के साथ विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बैठक में कहा कि फरीदाबाद, मानेसर और गुरुग्राम में वेस्ट-टू-एनर्जी (कचरे से बिजली उत्पादन) संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। इन संयंत्रों के माध्यम से प्रतिदिन उत्पन्न ठोस कचरे को ऊर्जा में बदला जाएगा और उसका स्थायी निस्तारण सुनिश्चित होगा।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए एक व्यापक और समग्र कार्ययोजना बनाई जाए, ताकि ठोस कचरे की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य की स्वच्छता मुहिम में आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बैठक में बताया कि वेस्ट-टू-एनर्जी संयंत्रों के संचालन से कचरे से सीधे बिजली का उत्पादन किया जाएगा। आने वाले कुछ महीनों में संयंत्रों की स्थापना शुरू होगी और अगले 24 महीनों के भीतर ये पूरी तरह चालू हो जाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.