Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत बनाम साउथ अफ्रीका: पंत करेंगे कप्तानी, गिल और बुमराह को आराम मिल सकता है

12 September, 2025

इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट मैचों की रोमांचक सीरीज को 2-2 से बराबरी पर खत्म करने के बाद टीम इंडिया अब नवंबर 2025 में होने वाली साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुट जाएगी। इस बार चयनकर्ता कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं।

गिल और बुमराह को आराम

कप्तान शुभमन गिल और तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से आराम देने की संभावना है। इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट उन्हें आगे के अहम टूर्नामेंट और 2026 टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए रेस्ट देना चाहता है।

ऋषभ पंत को कप्तानी, जैसवाल उपकप्तान

लंबी चोट के बाद फिट होकर लौटे ऋषभ पंत को कप्तानी की ज़िम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को उपकप्तान बनाने पर विचार किया जा रहा है।

ऋतुराज गायकवाड़ की एंट्री

घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में दिखे ऋतुराज गायकवाड़ को भी टेस्ट टीम में मौका मिलने की पूरी संभावना है। दलीप ट्रॉफी में खेले गए उनके 184 रनों की पारी चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित कर चुकी है।

सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टेस्ट: 14 नवंबर, कोलकाता (ईडन गार्डन)
  • दूसरा टेस्ट: 22 नवंबर, गुवाहाटी (बरसपारा स्टेडियम)

भारत की संभावित 16 सदस्यीय टीम

ऋषभ पंत (कप्तान), यशस्वी जायसवाल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, साई सुदर्शन, करुण नायर, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.