Facebook-f Youtube X-twitter

मां वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

कटरा  | मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 26 अगस्त से भूस्खलन और खराब मौसम के कारण रोक दी गई यात्रा अब फिर से शुरू होने जा रही है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने आवश्यक रख-रखाव और सुरक्षा उपायों के बाद यह फैसला लिया है।

श्राइन  बोर्ड ने बताया कि मौसम अनुकूल रहने पर यात्रा 14 सितंबर (रविवार) से फिर से चालू होगी। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे वैध पहचान पत्र साथ रखें, निर्धारित मार्गों का पालन करें और जमीनी कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें।

सुरक्षा और ट्रैकिंग के लिए RFID आधारित ट्रैकिंग सिस्टम अनिवार्य है। लाइव अपडेट, बुकिंग और हेल्पलाइन सहायता के लिए श्रद्धालु श्रीन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.maavaishnodevi.org का सहारा ले सकते हैं।

भक्त काफी समय से यात्रा के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। अब उन्हें मां के दर्शन का मौका मिलेगा और कई श्रद्धालु जिनका दर्शन अधूरा रह गया था, वे पुनः यात्रा कर सकेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.