Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनशन पर डटे विधायक, मोर्थ अधिकारियों को दी असहयोग आंदोलन की चेतावनी

Mandi,12 September

धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी है। विधायक ने गुरुवार शाम सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) के अधिकारियों को असहयोग आंदोलन की चेतावनी दी।

धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर तीसरे दिन भी आमरण अनशन पर

बुधवार शाम क्षेत्रीय अधिकारी (आरओ) अनिल कुमार कुशवाह विधायक से मिलने धर्मपुर पहुंचे और उन्हें अनशन खत्म करने का आग्रह किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि विधायक की मांगों को मंत्रालय तक पहुंचाया जाएगा। लेकिन विधायक चंद्रशेखर ने स्पष्ट कहा कि जब तक प्रोजेक्ट डायरेक्टर (पीडी) और अन्य अधिकारियों को नहीं हटाया जाता, तब तक वे अपना अनशन समाप्त नहीं करेंगे।विधायक का आरोप है कि हाईवे निर्माण कार्यों में लापरवाही और कुप्रबंधन के कारण क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि “80 हजार की आबादी का प्रतिनिधि यदि आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर है तो इसके पीछे जनता की वे समस्याएं हैं जिन्हें न तो सुना जा रहा है और न ही समाधान निकाला जा रहा है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों को नहीं हटाया गया तो जनता मोर्थ अधिकारियों के साथ किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं करेगी। विधायक ने क्षेत्रीय अधिकारी से आग्रह किया कि वे दूत बनकर उनकी बात केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तक पहुंचाएं।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को लेकर विधायक ने कहा कि वे भी इस दिशा में प्रयासरत हैं।

स्वास्थ्य में गिरावट

तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे विधायक चंद्रशेखर के स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार उनका शुगर लेवल काफी नीचे चला गया है, हालांकि फिलहाल बीपी और अन्य शारीरिक क्रियाएं सामान्य हैं। टीम ऑफ डॉक्टर्स लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.