Facebook-f Youtube X-twitter

अमेरिका की नेवल अकादमी में गोलीबारी, कैंपस सील

अमेरिका  | अमेरिका के मैरीलैंड स्थित यूएस नेवल अकादमी में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। इस फायरिंग में कई कैडेट और अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे कैंपस को सील कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां हमलावर की तलाश में जुटी हैं।

क्या है मामला?

रिपोर्ट्स के अनुसार अकादमी में तैनात एक मिडशिपमैन ने सभी छात्रों को ईमेल भेजकर तुरंत सुरक्षित जगह जाने और दरवाजे बंद करने की चेतावनी दी। संदेश में साफ लिखा था— “यह कोई ड्रिल नहीं है।”
गोलीबारी की आवाज बैनक्रॉफ्ट हॉल में सुनी गई, जहां 1600 से अधिक मिडशिपमैन रहते हैं। फिलहाल किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो में कैंपस में हेलीकॉप्टर उतरते दिख रहे हैं, लेकिन इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

घटना के बाद नेवल अकादमी और पास के नेवी बेस को पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया। अकादमी के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट नवीद लेमर ने कहा कि आरोपी के पकड़े जाने तक किसी को भी अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर ने बयान जारी कर कहा कि स्थिति पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल कोई बड़ा खतरा नहीं है। वहीं एनसीआईएस, मैरीलैंड स्टेट पुलिस और एनापोलिस पुलिस संयुक्त रूप से जांच में जुटी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.