Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिग बॉस 19: फराह खान ने घर में लगाई सख्त चेतावनी, कुनिका-सदाना और बसीर-नेहल की खुली पोल

13 September, 2025

‘बिग बॉस 19’ का वीकेंड का वार एपिसोड इस बार दर्शकों के लिए ड्रामे और टशन से भरपूर रहा। सलमान खान की अनुपस्थिति में फराह खान ने होस्टिंग संभाली और घरवालों की हरकतों पर कड़ी नसीहत दी।

एपिसोड की शुरुआत कुनिका सदानंद से हुई, जिन्होंने घर में अपनी हुकूमत जमाने की कोशिश की। प्रोमो क्लिप्स में दिखाया गया कि कुनिका ने जीशान कादरी की प्लेट से खाना निकाल लिया और सबको डांट पिलाई। फराह ने उन्हें तुरंत ‘कंट्रोल फ्रीक’ कहकर फटकार लगाई और कहा, “घर में बॉस बनने की कोशिश करना गलत है।” इसके अलावा कुनिका ने तन्या मित्तल और उनकी मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिस पर फराह ने कड़ा रुख दिखाया।बसीर अली ने भी विवाद खड़ा किया था, जब उन्होंने घरवालों को ‘शिट पीपल’ कहा। फराह ने उन्हें चेतावनी दी कि ऐसे शब्द उनके गेम को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बसीर ने माफी मांगी, लेकिन फराह ने जोर देकर कहा कि सोच बदलना जरूरी है।

नेहल चुड़ासमा को फराह ने फेमिनिज्म पर लेक्चर दिया और कहा कि उनकी हरकतें सही मुद्दों पर खड़े होने की दिशा में नहीं हैं। नेहल बहस करने की कोशिश में रही, लेकिन फराह की सख्ती के सामने झुक गई।एपिसोड में खास मेहमान के रूप में अक्षय कुमार और अरशद वारसी आए, जिन्होंने अपनी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का प्रमोशन किया। अरशद की बिग बॉस स्टेज पर 19 साल बाद वापसी ने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.