13 September, 2025
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अनुसार भारतीय पुरुष फुटसल टीम इस महीने के अंत में होने वाले एएफसी फुटसल एशियाई कप 2026 क्वालीफायर की तैयारी के तहत लेबनान के खिलाफ दो मैत्रीपूर्ण मैच खेलेगी। मुकाबले 13 और 15 सितंबर को राजधानी बेरूत में आयोजित किए जाएंगे।
ईरानी मुख्य कोच रेज़ा कोर्डी की देखरेख में टीम ने हाल ही में बेंगलुरु में 20 दिनों का विशेष शिविर पूरा किया। यह शिविर पिछले महीने संपन्न हुई एआईएफएफ फुटसल क्लब चैंपियनशिप के तुरंत बाद लगाया गया था।भारत की टीम, जो वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 135वें स्थान पर है, शुक्रवार को लेबनान पहुँची। शनिवार को अल सदाका स्पोर्टिंग कॉम्प्लेक्स में उसका सामना मेज़बान लेबनान से होगा, जो वैश्विक रैंकिंग में 54वें स्थान पर काबिज है।