Facebook-f Youtube X-twitter

अमित शाह हरियाणा दौरे पर : नए आपराधिक कानूनों की करेंगे समीक्षा

चंडीगढ़ |  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को हरियाणा का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कुरुक्षेत्र में नए तीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। ये कानून न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता, तेज़ी और नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

नए आपराधिक कानूनों की प्रमुख विशेषताएँ:

  1. जीरो एफआईआर:
    किसी भी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई जा सकेगी। 15 दिनों के भीतर इसे संबंधित थाने में ट्रांसफर करना अनिवार्य होगा।
  2. विदेश में अपराधियों पर कार्रवाई:
    बिना कोर्ट में पेशी के केस चलाया जा सकेगा और दोषी पाए जाने पर सजा सुनाने का अधिकार होगा।
  3. वीडियो रिकॉर्डिंग और पारदर्शिता:
    तलाशी और जब्ती की वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी। बिना रिकॉर्डिंग के आरोप-पत्र मान्य नहीं होगा।
  4. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग:
    पूरी सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी, गवाही के लिए कोर्ट में उपस्थित होना आवश्यक नहीं होगा।
  5. यौन अपराध मामलों में विशेष प्रावधान:
    पीड़ित का बयान वीडियोग्राफी के माध्यम से दर्ज किया जाएगा।
  6. संक्षिप्त सुनवाई:
    तीन साल तक की सजा वाले मामलों में फास्ट-ट्रैक सुनवाई होगी। सत्र न्यायालयों के 40% से अधिक मामले इसी प्रक्रिया में निपटेंगे।
  7. सामुदायिक सेवा:
    छोटे अपराधों में दंड के रूप में सामुदायिक सेवा का प्रावधान होगा।
  8. मॉब लिंचिंग पर कड़ी सजा:
    5 या अधिक लोगों द्वारा की गई लिंचिंग पर मृत्युदंड या आजीवन कारावास का प्रावधान।
  9. जमानत प्रावधान:
    पहली बार अपराध करने वाले को सजा का 1/3 भाग काटने के बाद जमानत मिलने का विकल्प।
  10. फोरेंसिक जाँच अनिवार्य:
    7 वर्ष या उससे अधिक सजा वाले मामलों में फोरेंसिक विशेषज्ञ की मदद अनिवार्य होगी।
  11. डिजिटल सुधार:
    व्हाट्सएप के माध्यम से समन भेजने की सुविधा, सरकारी खर्च में कमी और प्रक्रिया में तेजी।

नए कानूनों के नाम और उद्देश्य:

  • भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023: भारतीय दंड संहिता का स्थान लेगी।
  • भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता: नागरिकों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा करेगी।
  • भारतीय साक्ष्य अधिनियम: इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य को वैध मान्यता देगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.