Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टीम इंडिया की जर्सी पर अब दिखेगा अपोलो टायर्स का लोगो

16 September, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम को नया जर्सी स्पॉन्सर मिल गया है। अब टीम इंडिया की जर्सी पर अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) की ब्रैंडिंग नजर आएगी। कंपनी ने बीसीसीआई से यह कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए रिकॉर्डतोड़ बोली लगाई और Cava व JK Cement जैसे दावेदारों को पीछे छोड़ दिया।

इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत अपोलो टायर्स ढाई साल यानी 2027 तक टीम इंडिया की जर्सी का स्पॉन्सर रहेगा। इसके लिए कंपनी बीसीसीआई को कुल 579 करोड़ रुपये चुकाएगी। यह डील पिछली स्पॉन्सर कंपनी ड्रीम-11 से काफी बड़ी मानी जा रही है, जो हर मैच के लिए करीब 4 करोड़ रुपये देती थी। अब अपोलो टायर्स प्रति मैच 4.5 करोड़ रुपये देगी।

दिलचस्प बात यह है कि कभी एक रुपये में बिकने वाली यह कंपनी आज देश की सबसे बड़ी स्पॉन्सरशिप डील में से एक कर चुकी है।


Team India Jersey Sponsors की पूरी लिस्ट

स्पॉन्सर कंपनीसमयकॉन्ट्रैक्ट डीलहर मैच की कीमत
आईटीसी लिमिटिड (ITC Limited)1993-200135 लाख (टेस्ट) / 32 लाख (वनडे)
सहारा इंडिया (Sahara India)2001-20133.34 करोड़ रुपये हर मैच (2010 नवीकरण)
स्टार इंडिया (Star India)2014-20171.92 करोड़ (द्विपक्षीय), 61 लाख (ICC)
ओप्पो मोबाइल (Oppo Mobiles)2017-20191079 करोड़ रुपये4.61 करोड़ (द्विपक्षीय), 1.51 करोड़ (ICC)
बायजूस (Byju’s)2019-2023ओप्पो की तरह ही4.61 करोड़ (द्विपक्षीय), 1.51 करोड़ (ICC)
ड्रीम-11 (Dream-11)2023-25358 करोड़ (158 मैच)4 करोड़
अपोलो टायर्स (Apollo Tyres)2025-27579 करोड़ रुपये4.5 करोड़



सबसे महंगा कॉन्ट्रैक्ट किसका रहा?

भारतीय क्रिकेट की जर्सी स्पॉन्सरशिप का इतिहास 1993 से शुरू हुआ जब आईटीसी (ITC) पहला बड़ा ब्रांड बना। इसके बाद सहारा इंडिया ने लंबे समय तक टीम इंडिया की जर्सी पर कब्जा जमाए रखा।हालांकि, अब तक का सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट ओप्पो मोबाइल और बायजूस का रहा है, जिन्होंने बीसीसीआई के साथ लगभग 1079 करोड़ रुपये की डील की थी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.