Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महाराष्ट्र में फिर बम धमकी, नासिक स्कूल को बनाया निशाना

नासिक |  देशभर में बम धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। अब नासिक के इंदिरा नगर स्थित कैम्ब्रिज स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

छात्रों को सुरक्षित घर भेजा गया

सोमवार को आए ईमेल में लिखा था कि स्कूल के बाथरूम में बम रखा गया है। जैसे ही यह मेल प्रशासन तक पहुंचा, तुरंत छात्रों को कक्षाओं से निकालकर सुरक्षित स्थान पर इकट्ठा किया गया और अभिभावकों को बुलाकर बच्चों को घर भेज दिया गया। इससे अभिभावकों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

बम निरोधक दस्ते ने की तलाशी

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने स्कूल परिसर की पूरी जांच की। कई घंटों की तलाशी के बाद पुष्टि हुई कि धमकी पूरी तरह फर्जी थी और कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। उप-प्राचार्य विजय रहाणे ने बताया कि पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच की और बाद में स्थिति सामान्य घोषित कर दी।

साइबर पुलिस कर रही जांच

फिलहाल मामला साइबर पुलिस को सौंप दिया गया है। जांच की जा रही है कि यह ईमेल किसी शरारत का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है।

महाराष्ट्र में लगातार मिल रही धमकियां

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब महाराष्ट्र में ऐसी धमकी दी गई हो। हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट को भी ईमेल के जरिए उड़ाने की धमकी मिली थी, जो बाद में झूठी साबित हुई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.