Facebook-f Youtube X-twitter

बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा ; सरकार ने खेल प्रमाणपत्रों पर कसी लगाम

चंडीगढ़ |  हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब प्रदेश में किसी भी खिलाड़ी को बिना आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र के खेल प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाएगा। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने इस संबंध में नए नियम लागू कर दिए हैं। यह बदलाव उन असली खिलाड़ियों के लिए राहत है, जिनकी मेहनत अक्सर फर्जीवाड़े की वजह से पीछे छूट जाती थी।

फर्जी सर्टिफिकेट का खुलासा

सरकार को मिली शिकायतों की जांच में 76 संदिग्ध खेल प्रमाणपत्र सामने आए। इनमें से कई का इस्तेमाल सरकारी नौकरियों में दाखिला लेने के लिए किया गया था। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए संघ के महासचिव कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि अब से केवल मेरिट पर चयनित खिलाड़ियों को ही प्रमाणपत्र मिलेगा और उसकी पूरी जांच-पड़ताल अनिवार्य होगी।

अध्यक्ष ने कही बड़ी बात

संघ की अध्यक्ष मीनू बेनीवाल ने बताया कि संदिग्ध प्रमाणपत्रों की सूची राज्य के 15 जिलों के खेल अधिकारियों को भेज दी गई है। इसमें भिवानी से लेकर सोनीपत तक के जिले शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम न सिर्फ खेलों में पारदर्शिता बढ़ाएगा, बल्कि खिलाड़ियों में विश्वास भी जगाएगा कि उनकी मेहनत का सही मूल्यांकन होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

काउंटर इंटेलिजेंस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, पाकिस्तान और चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले से जुड़े तार

Summer express, अमृतसर | पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। अमृतसर और मोहाली की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) की संयुक्त टीम ने यह ऑपरेशन अंजाम दिया, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक...

जालंधर वेस्टर्न यूनियन लूट केस: CCTV से खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express, जालंधर |  शहर के हरनामदासपुरा इलाके में स्थित वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रैवल्स की दुकान में हुई लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के...

अजनाला में भीषण आग, पूरा घर जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Summer express,अजनाला |  फतेहगढ़ चूड़ियां रोड के पास स्थित पीर बाबा की जगह पर भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत घर के अंदर रखे चिराग से हुई,...

संसद में परिसीमन और संविधान संशोधन विधेयकों पर जोरदार सियासी टकराव, लोकसभा में हंगामा

Summer express, नई दिल्ली |  संसद के विशेष सत्र में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 और परिसीमन विधेयक 2026 को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखा राजनीतिक टकराव देखने को मिला। सरकार ने इन दोनों विधेयकों सहित तीन अहम प्रस्तावों को लोकसभा में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की, जबकि विपक्ष ने इनका...

सिया हत्याकांड मामले में न्याय को लेकर परिजनों ने की सरकार से मांग

मंडी, धर्मवीर -हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया गुलेरिया की हत्या को लेकर हर कोई गमजदा है।इस मामले में एक युवक पुलिस की गिरफ्त में हैं और मामले की छानबीन जारी है। लेकिन सिया के पिता और चाचा का कहना है कि हमारी बेटी मधुरभाषिणी थी लेकिन उसका इस तरह...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.