Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारी बारिश से तबाही पर बोले सीएम सुक्खू – तीन साल में 20 हजार करोड़ का नुकसान

Shimla, Sanju 

हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात से हुई तबाही पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार जाते मानसून ने भारी नुकसान पहुंचाया है। मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के निहरी क्षेत्र में भारी बारिश से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं पानी, सिंचाई और बिजली योजनाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

अब नदियों से 100 मीटर दूर बनेंगे सरकारी संस्थान

सीएम ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश को लगभग 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जान-माल के नुकसान को न्यूनतम रखना है।मुख्यमंत्री ने क्लाइमेट चेंज को तबाही का बड़ा कारण बताया। उन्होंने कहा कि बागबानों की फसल को भी गहरा नुकसान हुआ है। अब से सरकारी संस्थान नदियों से कम से कम 100 मीटर की दूरी पर बनाए जाएंगे। धर्मपुर बस स्टैंड का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि नदी-नालों के किनारे निर्माण से बार-बार भारी नुकसान उठाना पड़ा है। धर्मपुर में ही बसों को करीब 6 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर के आमरण अनशन पर दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर के आमरण अनशन पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम ने कहा कि उन्होंने जो मुद्दा उठाया है उस पर केंद्र सरकार को गंभीर होना चाहिए। डीपीआर तैयार करते समय केंद्र सरकार के अधिकारियों को स्थानीय इंजीनियरों से भी सलाह लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके व्यक्तिगत अनुरोध पर विधायक ने अनशन समाप्त किया।

केंद्रीय मंत्रियों के दौरों पर सीएम सुक्खू ने कहा ये

केंद्रीय मंत्रियों के दौरों पर सीएम सुक्खू ने कहा कि केवल विजिट से समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि विशेष राहत पैकेज और धनराशि केंद्र सरकार से आनी चाहिए। सीएम ने कहा कि जिन परिवारों के मकान पूरी तरह तबाह हो गए हैं, उन्हें 7 लाख रुपये की राहत राशि दी जाएगी। प्रधानमंत्री की ओर से 1500 करोड़ रुपये की सहायता की उम्मीद है, लेकिन पीडिएनए के तहत अब तक सिर्फ 400 करोड़ की किश्त ही मिली है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.