Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 8वें वेतन आयोग पर बड़ा फैसला

नई दिल्ली |  केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद 8वां केंद्रीय वेतन आयोग लागू होने की प्रक्रिया 2025 के भीतर शुरू हो सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। इससे देशभर के लगभग 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा।

फिटमेंट फैक्टर से कितना बढ़ेगा वेतन?

फिटमेंट फैक्टर वह आधार है जिससे मूल वेतन और पेंशन तय होती है। 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था, जबकि 8वें आयोग में इसे 2.86 करने का प्रस्ताव है। इसका मतलब है कि कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में बड़ी छलांग लगेगी।

संभावित नए वेतन का अनुमान (2.86 फैक्टर के आधार पर):

  • लेवल-1 : ₹18,000 से बढ़कर ₹51,480
  • लेवल-5 : ₹29,200 से बढ़कर ₹83,512
  • लेवल-10 : ₹56,100 से बढ़कर ₹1,60,446
  • लेवल-13A : ₹1,31,100 से बढ़कर ₹3,74,946
  • लेवल-18 : ₹2,50,000 से बढ़कर ₹7,15,000

न्यूनतम पेंशन भी ₹9,000 से बढ़कर ₹25,740 तक हो सकती है।

समय पर लागू करने की तैयारी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया था कि 1947 से अब तक सात वेतन आयोग लागू हो चुके हैं। आखिरी (7वां आयोग) 2016 में आया था, जिसकी वैधता 2026 तक है। इसी कारण सरकार चाहती है कि 8वां वेतन आयोग समय पर लागू किया जाए।

कर्मचारी संगठनों की मांग

Government Employees National Confederation (GENC) ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को पत्र लिखकर तुरंत 8वें वेतन आयोग के गठन की मांग की है। संगठन का कहना है कि अगर प्रक्रिया में देरी हुई तो 2026 में वेतन संशोधन अटक सकता है।

अतिरिक्त लाभ भी होंगे शामिल

नए वेतन आयोग के लागू होने से न सिर्फ मूल वेतन और पेंशन बढ़ेगी, बल्कि महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और यात्रा भत्ता (TA) जैसे अन्य अलाउंसेस भी प्रभावित होंगे। इन सभी का पुनर्मूल्यांकन नए वेतन ढांचे के अनुसार किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.