Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में बारिश का कहर, सोन खड्ड ने मचाई तबाही ..कई वाहन बहे, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Mandi, Dharamveer 

जिले के धर्मपुर उपमंडल में बीती रात भारी बारिश ने कहर बरपाया। देर रात करीब एक बजे सोन खड्ड उफान पर आ गई और विकराल रूप धारण कर लिया। अचानक आए जलप्रलय ने धर्मपुर बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई।

तेज बहाव की चपेट में एचआरटीसी की बसें सहित कई निजी वाहन आ गए। कुछ वाहन पानी में डूब गए तो कई बहाव के साथ बह निकले। बस स्टैंड परिसर पानी से लबालब हो गया, यहां तक कि पानी एक मंजिल तक पहुंच गया। स्थानीय दुकानदारों के घरों और दुकानों में भी पानी घुस आया।घरों के निचले हिस्से जलमग्न होने पर लोग जान बचाने के लिए दूसरी मंजिलों और छतों पर शरण लेने को मजबूर हो गए। धर्मपुर के एक होस्टल में मौजूद 150 से अधिक बच्चों ने भी ऊपरी मंजिलों पर जाकर अपनी सुरक्षा की।

डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि बारिश शुरू होते ही पुलिस और रेस्क्यू टीमें सक्रिय हो गईं। रातभर राहत व बचाव कार्य चलता रहा। अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है, हालांकि एक दुकानदार की गाड़ी बहने की आशंका जताई जा रही है जिसकी पुष्टि पुलिस कर रही है।तेज बारिश और सोन खड्ड के उफान के कारण सैकड़ों वाहन और दर्जनों घर व दुकानें प्रभावित हुए हैं। कई जगह मलबा घुस आया है। फिलहाल खड्ड का जलस्तर धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है और प्रशासन मौके पर हालात का जायजा ले रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.