Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

होशियारपुर कांड से गुस्सा, प्रवासी मजदूरों पर कार्रवाई की मांग

समराला | होशियारपुर में 5 वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले ने पूरे पंजाब को झकझोर दिया है। आरोपी एक प्रवासी मजदूर बताया जा रहा है। इस घटना के बाद राज्यभर में गुस्सा फैल गया है और कई सिख संगठनों ने समराला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कड़ा विरोध जताया।

संगठनों ने मांग की है कि प्रशासन प्रवासी मजदूरों की बढ़ती संख्या और उनके सामाजिक प्रभाव पर तुरंत ध्यान दे। कई संगठनों ने यहां तक कहा है कि प्रवासी मजदूरों का सत्यापन एक सप्ताह के भीतर करवाया जाए, ताकि आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें बाहर किया जा सके।

दमदमी टकसाल के स्थानीय नेता भाई सुखविंदर सिंह भगवानपुरा ने पंजाबियों से अपील की कि वे अपने स्थानीय कारोबारियों का समर्थन करें और प्रवासी मजदूरों पर निर्भरता कम करें। उनका कहना है कि इससे स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

सिख संगठन के नेता हरप्रीत सिंह खालसा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की वारदातें समाज में असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए कुछ नेताओं द्वारा प्रवासी मजदूरों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

ज्ञापन सौंपते हुए संगठनों ने यह भी मांग रखी कि प्रवासी मजदूरों को पंजाब में वोट और आधार कार्ड जारी करने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए, क्योंकि वे यहां केवल काम करने आते हैं।

इस मौके पर परमिंदर सिंह, सतनाम सिंह भरताला, सन्नी समराला, दर्शन सिंह बहलोलपुर, आसमां खान समराला, जस्स सरवरपुर, शरणजीत सिंह, अमनप्रीत सिंह भरताला और कुलदीप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी...

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.