Facebook-f Youtube X-twitter

भारत-अमेरिका ने व्यापार समझौते को लेकर बातचीत तेज की

नई दिल्ली | भारत और अमेरिका ने हालिया तनावों को पीछे छोड़ते हुए पारस्परिक हितों को ध्यान में रखकर व्यापार समझौते को जल्द पूरा करने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। यह निर्णय दोनों देशों के शीर्ष वार्ताकारों के बीच राजधानी दिल्ली में सात घंटे चली लंबी बैठक के बाद लिया गया।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूएसटीआर (दक्षिण व मध्य एशिया) के ब्रेंडन लिंच ने किया, जबकि भारतीय पक्ष से वाणिज्य मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने वार्ता की। मंत्रालय ने कहा कि बैठक में द्विपक्षीय व्यापार की स्थायी महत्ता को ध्यान में रखते हुए कई मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

यह बैठक ऐसे समय हुई है जब अमेरिका ने हाल ही में भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त शुल्क लगाया था, जिसके चलते अगस्त में प्रस्तावित बातचीत टल गई थी। अब इस मुलाकात से छठे दौर की वार्ता का रास्ता साफ हुआ है। हालांकि, अगली बैठक की तारीख तय नहीं हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सोशल मीडिया पर हुए हालिया सकारात्मक संवाद ने भी चर्चा का माहौल सहज बनाया है। दोनों नेताओं का लक्ष्य फरवरी 2025 तक समझौते के पहले चरण को पूरा करने का है।

उद्योग जगत का मानना है कि अमेरिका इस बार भारत के साथ समझौते को लेकर गंभीर है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव के अजय श्रीवास्तव ने कहा कि अमेरिका समझौते के प्रति उत्सुक है, भले ही कभी-कभी उसके अधिकारी भारत पर सख्त बयान देते हों।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.