Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बड़ा खुलासा, डीएसपी बन युवक ने ठगे लाखों

पानीपत | मतलौडा क्षेत्र के एक युवक द्वारा डीएसपी बनकर लोगों से ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने पीड़ित युवक योगेश अरोड़ा से सीसीटीवी कैमरा और अन्य टेंडर दिलाने के नाम पर करीब 35 लाख रुपये हड़प लिए। यह मामला पंचकूला में दर्ज हुआ है, जहाँ एसीपी क्राइम की जांच के बाद सेक्टर-7 थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपुल गोयल और तरुण गोयल के रूप में हुई है।

ऐसे दिया धोखे को अंजाम

शिकायतकर्ता योगेश अरोड़ा ने बताया कि वर्ष 2014 में उसका दोस्त तरुण गोयल उसे विपुल गोयल से मिलवाया। विपुल ने खुद को डीएसपी बताकर विश्वास दिलाया और कई बार पुलिस वर्दी में मिलकर भरोसा और मजबूत किया। फरवरी 2017 में उसने योगेश को पंचकूला पुलिस मुख्यालय बुलाकर टेंडर दिलाने का झांसा दिया और 15 लाख रुपये नकद मांगे।

इसके बाद आरोपी अलग-अलग तिथियों पर योगेश से रकम लेते रहे। कभी नकद तो कभी बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कराए गए। वर्ष 2018 के अंत तक कुल मिलाकर लगभग 35 लाख रुपये ले लिए गए।

झांसे का हुआ पर्दाफाश

काफी समय बाद भी न तो टेंडर मिला और न कोई औपचारिक कार्रवाई हुई। जब योगेश ने पैसे लौटाने की मांग की तो आरोपी टालमटोल करते रहे और बाद में संपर्क भी तोड़ दिया। बाद में खुलासा हुआ कि विपुल कभी डीएसपी नहीं रहा। उसने सोशल मीडिया पर डीएसपी की वर्दी में तस्वीरें डालकर भरोसा अर्जित किया और लोगों को ठगा।

पुलिस की कार्रवाई

एसीपी क्राइम की जांच में ठगी की पुष्टि हुई। इसके बाद पंचकूला सेक्टर-7 थाने में एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने खातों से ट्रांजेक्शन डिटेल्स और वर्दी पहनकर पोस्ट की गई तस्वीरों के सबूत भी बरामद किए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी...

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.