Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 686 स्कूलों में नई सौगात

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार राज्य के 686 सरकारी स्कूलों में ई-लाइब्रेरी स्थापित करने जा रही है। यह पहल स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तहत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को डिजिटल माध्यम से उच्च गुणवत्ता की अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है।

योजना के तहत स्कूलों में पहले से मौजूद भाषा

प्रयोगशालाओं को आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी में बदला जाएगा। कंप्यूटर, हेडफोन और इंटरनेट की मदद से विद्यार्थी सीधे राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय से जुड़ सकेंगे। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी बड़े शहरों जैसी शैक्षिक सुविधाएँ मिलेंगी।

इन ई-लाइब्रेरी में लाखों डिजिटल पुस्तकें, शोध-पत्र, पत्रिकाएँ और अन्य अध्ययन सामग्री पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध होगी। साथ ही, आम नागरिक भी अपनी रुचि के अनुसार अध्ययन सामग्री पढ़ सकेंगे।

निगरानी और रिपोर्टिंग

इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हर जिले में एक कमेटी गठित की जाएगी, जिसमें जिला परियोजना समन्वयक, सहायक परियोजना समन्वयक और ABRC शामिल होंगे। यह कमेटी हर महीने रिपोर्ट तैयार कर ई-लाइब्रेरी के उपयोग और प्रभाव का मूल्यांकन करेगी।

यह पहल न सिर्फ विद्यार्थियों के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग और शिक्षा के डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.