Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन, मध्यप्रदेश को बड़ी सौगातें

चंडीगढ़ | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मध्यप्रदेश के धार जिले के भैंसोला गांव में मना रहे हैं। इस अवसर पर वे प्रदेश और देश को कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात देंगे। उल्लेखनीय है कि यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री ने अपना जन्मदिन मध्यप्रदेश में मनाने का निर्णय लिया है। वर्ष 2022 में उन्होंने कूनो नेशनल पार्क में चीतों को बसाकर ‘प्रोजेक्ट चीता’ की शुरुआत की थी।

पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी देश का पहला पीएम मित्र (PM MITRA) टेक्सटाइल पार्क धार में लॉन्च करेंगे। लगभग 2,158 एकड़ में फैले इस पार्क में अत्याधुनिक सुविधाएँ होंगी — 20 MLD कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट, 10 MVA सोलर पावर प्लांट और 81 प्लग-एंड-प्ले यूनिट्स। अब तक इसमें ₹23,146 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं और करीब 3 लाख रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। यह प्रोजेक्ट पीएम मोदी के 5F विज़न (Farm to Fibre to Fabric to Fashion to Foreign) को साकार करेगा।

महिला एवं बाल स्वास्थ्य के लिए अभियान

प्रधानमंत्री ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं पोषण अभियान’ की शुरुआत करेंगे। इसका उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण को मजबूत करना है। इसमें एनीमिया रोकथाम, मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित आहार और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच पर जोर रहेगा।

‘आदि सेवा पर्व’ का आगाज़

जनजातीय समुदाय की संस्कृति और विकास को समर्पित ‘आदि सेवा पर्व’ भी प्रधानमंत्री आज लॉन्च करेंगे। इसमें स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा एवं कौशल विकास कार्यक्रम, जल संरक्षण और ‘ट्रायबल विज़न 2030’ जैसे कदम शामिल होंगे।

अन्य घोषणाएँ

• प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: लाखों महिलाओं के खातों में राशि अंतरित।
• सुमन सखी चैटबॉट लॉन्च: गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की पहल।
• सिकल सेल स्क्रीनिंग: देशभर में एक करोड़वें कार्ड का वितरण।
• ‘एक बगिया मां के नाम’ अभियान: महिलाओं को पौधे भेंट कर पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.