Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला के ईशान बने मिस्टर इंडिया हेरिटेज 2025

Shimla, 17 September -गोवा के मोरजिम स्थित एश्वेम बीच इन, हिबिस होटल एंड रिज़ॉर्ट में आयोजित मिस्टर इंडिया हेरिटेज 2025 के ग्रैंड फिनाले में हिमाचल प्रदेश के ईशान ने विजेता का ताज अपने नाम किया।

देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद ईशान ने आत्मविश्वास, सांस्कृतिक जुड़ाव और प्रभावशाली प्रस्तुति के दम पर निर्णायकों को प्रभावित किया। कर्नाटक के रंजीथ प्रथम रनर-अप और सिक्किम के पूरन द्वितीय रनर-अप रहे।यह आयोजन टैलेंटिका मॉडलिंग एजेंसी और त्रिशारा वेंचर्स एलएलपी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। फिनाले का सीधा प्रसारण वर्ल्ड पेजेंट न्यूज़ के यूट्यूब चैनल पर किया गया, जिसे व्यापक सराहना मिली।आयोजन के दौरान देशभर के स्टेट एंबेसडर्स को भी सम्मानित किया गया, जिससे भारत की विविधता और सांस्कृतिक धरोहर की झलक प्रस्तुत हुई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में लैक्मे एकेडमी, एमएक्स प्लेयर, टोसेट स्टाइलिया मैगज़ीन, टायकून ग्लोबल, पज्जेस्को मीडिया, हिबिस होटल्स एंड रिज़ॉर्ट्स, एश्वेम बीच इन, कोवेरा और Vibr.in जैसे सहयोगी पार्टनर्स की भूमिका रही।ईशान की उपलब्धि ने न केवल हिमाचल का नाम रोशन किया है, बल्कि युवाओं के लिए यह संदेश भी दिया है कि मेहनत, आत्मविश्वास और अनुशासन से सपनों को साकार किया जा सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.