18 September, 2025
बॉलीवुड में सीक्वल फिल्मों का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है और अब दर्शकों के लिए एक और बड़ा सरप्राइज तैयार है। निर्देशक होमी अदजानिया अपनी सुपरहिट फिल्म कॉकटेल का अगला भाग कॉकटेल 2 लेकर आ रहे हैं।
फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की नई तिकड़ी देखने को मिलेगी। हाल ही में इटली में शूटिंग का शेड्यूल चल रहा है, जहां से कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।
रोमांटिक गाने की शूटिंग
सूत्रों के मुताबिक, शाहिद और कृति पर एक खास रोमांटिक गाना फिल्माया जा रहा है। इस गाने की शूटिंग यूरोप के खूबसूरत समुद्र तटों पर की जा रही है। मेकर्स का कहना है कि यह गाना पहली कॉकटेल की यादें ताज़ा करेगा और दर्शकों को एक बार फिर रोमांचित करेगा।
अगला शेड्यूल दिवाली के बाद
सितंबर के अंत तक इटली का शेड्यूल पूरा कर टीम मुंबई लौटेगी। इसके बाद फिल्म का दूसरा शेड्यूल दिवाली 2025 के बाद शुरू होने की संभावना है।2012 में रिलीज हुई पहली कॉकटेल में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी की तिकड़ी ने दर्शकों का दिल जीता था। अब कॉकटेल 2 से भी दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं।