Facebook-f Youtube X-twitter

छोटे नाले ने मचाई तबाही, सैण मोहल्ले के लोगों का जीना हुआ दुश्वार

Mandi, Dharamveer


मंडी शहर के जीरो प्वाइंट के पास स्थित छोटा सा नाला सैण मोहल्ले के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। शुक्रवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बाद इस नाले ने एक बार फिर रौद्र रूप धारण कर लिया और भारी मलबा व पानी लेकर आसपास के इलाकों में तबाही मचा दी।

सुबह करीब 6 बजे नाले से बहकर आया पानी और मलबा आधा दर्जन घरों, दुकानों और खेतों में घुस गया। कई वाहन इसकी चपेट में आ गए, जिससे स्थानीय लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस बीच तुंगल क्षेत्र से जिला मुख्यालय की ओर आ रहे स्कूल-कॉलेज के छात्र और दफ्तर जाने वाले कर्मचारी भी फंस गए। लोगों को कीचड़ और पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। कई बच्चों को गोद में उठाकर पार करवाना पड़ा।स्थानीय निवासी रेहान सैनी, निर्मला देवी, मुरारी लाल सैनी, लेसर सैनी और बॉबी ठाकुर ने बताया कि इस नाले से मोहल्ले के लोग हर वक्त डर के साए में जी रहे हैं। पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन का मलबा इसी नाले के जरिये सीधे घरों तक पहुंच रहा है। बरसात में यह तीसरी बार है जब नाले ने तबाही मचाई है।

निवासियों का आरोप है कि विभाग द्वारा की गई बेतरतीब कटिंग के चलते स्थिति और बिगड़ गई है। लोगों ने सरकार, प्रशासन और विभाग से स्थायी समाधान की मांग उठाई है ताकि बार-बार होने वाली इस परेशानी से निजात मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.