Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में बाढ़ पीड़ितों संग मिले दीपेंद्र, उठाई राहत मांग

कैथल |  सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बृहस्पतिवार को गुहला क्षेत्र के कई गांवों—भागल, मंझेड़ी, मैंगड़ा, मोहनपुर, रत्ताखेड़ा घड़ाम, सिहाली, पपराला, बौपुर, सरोला और रत्ताखेड़ा लुकमान का दौरा कर बाढ़ प्रभावित परिवारों की परेशानियों को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर गांव भागल से मोहनपुर रोड पर रैंप निर्माण, पुल चौड़ीकरण और मारकंडा व खोली नहर की सफाई की मांग रखी।

ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक न तो गिरदावरी की गई है और न ही मुआवजे का कोई ऐलान हुआ है। उनका कहना है कि हर बार बाढ़ का पानी खेतों को बर्बाद कर देता है, लेकिन सरकार राहत देने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माणाधीन पुल की 100 फुट दीवार ने पानी की निकासी रोक दी, जिससे कई दिनों तक पानी जमा रहा। ग्रामीणों की मांग है कि दीवार की जगह 4–5 पुलिया बनाई जाएं ताकि पानी आसानी से निकल सके और नहरों की खुदाई करवाई जाए।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इस मौके पर कहा कि हरियाणा इस समय प्राकृतिक नहीं, बल्कि प्रशासनिक आपदा से जूझ रहा है। मुख्यमंत्री ने फ्लड कंट्रोल बोर्ड की बैठक तक नहीं बुलाई और न ही नदियों-नालों की सफाई की। उन्होंने कहा कि सरकार ने केवल क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है, जबकि बड़ी संख्या में किसानों की शिकायत है कि पोर्टल सही तरह से काम ही नहीं कर रहा।

हुड्डा ने मांग की कि बाढ़ प्रभावित किसानों को कम से कम 70 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए और राहत कार्यों व मुआवजा वितरण की निगरानी के लिए प्रदेश व जिला स्तर पर मॉनिटरिंग कमेटी बनाई जाए।

इस दौरान उनके साथ सांसद जयप्रकाश, विधायक देवेंद्र हंस, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व सीपीएस सुल्तान सिंह जडोला, पूर्व विधायक रामभज लोधर, बलबीर वाल्मीकि सहित कई स्थानीय नेता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.