शिमला | उपायुक्त शिमला के आदेशानुसार शिमला शहर के सेंट एडवर्ड स्कूल में हुए भारी भूस्खलन के चलते सुरक्षा की दृष्टि से 19 और 20 सितंबर 2025 को स्कूल बंद रहेगा। ऐसे में खासकर प्रदेश सचिवालय खलिनी , बीसीएस,पंथाघाटी, विकास नगर ,छोटा शिमला जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिला शिमला उपयुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि ऐसे में वैकल्पिक मार्ग आइएसबीटी,कनलोग ,रामनगर,खलिनी बाईपास व तारा हॉल, लक्कड़ बाजार,आईजीएमसी सड़क मार्ग का प्रयोग करें। इसकी अतिरिक्त हिमलैंड के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षा स्थान पर पहुंचाया गया ।