Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में घर बनाने के लिए पंचायत से अनुमति जरूरी

हिमाचल  । हिमाचल प्रदेश में अब  ग्रामीण क्षेत्रों में भी घर बनाने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ेगी।लोगो को  अपने मकान का नक्शा टीसीपी विभाग की तर्ज पर बनवाना होगा, जो फिर पंचायत द्वारा स्वीकृत किया जाएगा. सरकार जल्द ही इस व्यवस्था का लागू करने जा रही है।जिसके तहत लोग बिना अनुमति के घर नही बना सकते है। यह फैसला सरकार ने पिछले 3 सालों से आपदा में हो रहे नुकसान को देखते हुए लिया गया है

नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि हिमाचल में घर बनाने के लिए पंचायत को अधिकार दिए जा रहे हैं जहां पर एक सिंपल डायग्राम बन बनकर पंचायत से घर बनाने की अनुमति दी जाएगी। इसका मकसद संयुक्त विकास है हिमाचल प्रदेश में लगातार आपदाएं आ रही और हर साल आपदाओं का सामना प्रदेश कर रहा है इन आपदाओं में नुकसान को कम कर सके लोगों को संपत्तियों को बचाया जा सके इसके लिए पंचायत की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। हालांकि जो बड़े भवन निर्माण है उसकी अनुमति टीसीपी ही देगा 600 स्क्वायर मीटर से ऊपर जितने भी निर्माण कार्य होंगे इसकी अनुमति टीसीपी से ही लनी पड़ेगी।

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने भाजपा नेताओ को जीएसटी के स्लैब कम करने पर  श्रेय लेने के बजाय देश की जनता से माफी मांगने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि जीएसटी स्लैब में कम होने से लोगों को काफी फायदा होगा। लेकिन कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी शुरू से ही इस टैक्स का विरोध कर रहे थे और इसे गब्बर सिंह टैक्स भी कर दे रहे थे और इसके सरलीकरण करने की मांग कर रहे थे । वही अब भाजपा इसका श्रेय लेने का काम काम कर रही है लेकिन उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए जो 2017 से 2025 तक अतिरिक्त टैक्स लेकर देश के लोगों का शोषण किया है।

सांसद कंगना रनौत द्वारा मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस नेताओं पर लगातार टिप्पणी की जा रही है। वहीं राहुल गांधी को लेकर की गई  टिप्पणी पर मंत्री राजेश धर्मानी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत के बयानों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं लेकिन भाजपा और आरएसएस के लोग अपनी बात सांसद कंगना रनौत के जरिए ही कहलाते हैं। गांधी परिवार हमेशा जिम्मेदारी से काम करते हैं यह राहुल गांधी की ही बात नहीं है गांधी परिवार ने आजादी से पहले भी और बाद में ही देश के लिए अपनी कुर्बानियां दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.