Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में नशे के खिलाफ दौड़े युवा, जयराम ठाकुर और मोहित चौहान ने दिखाई हरी झंडी

Shimla, Sanju

राजधानी शिमला के रिज मैदान से रविवार सुबह नमो रन मैराथन का शुभारंभ हुआ। नशा मुक्ति और आत्मनिर्भर भारत के संदेश के साथ आयोजित इस दौड़ को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रसिद्ध गायक मोहित चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत हुआ।

मैराथन रिज मैदान से चौड़ा मैदान होते हुए आंबेडकर चौक तक आयोजित की गई। देशभर में इस तरह के कार्यक्रम 75 स्थानों पर एक साथ आयोजित किए गए।कार्यक्रम के समापन पर चौड़ा मैदान में विजेताओं को सम्मानित किया गया।

जयराम ठाकुर का संबोधन

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश का नेतृत्व कर रहे हैं और देश को आगे बढ़ाने में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति आज के समाज के लिए बड़ी चुनौती है और इसे रोकने के लिए सामाजिक सहभागिता आवश्यक है।
जयराम ठाकुर ने कहा – “सिर्फ भाषणों से सफलता नहीं मिलेगी, इसे जन आंदोलन बनाना होगा। जैसे स्वच्छता अभियान को समाज ने स्वीकार किया, वैसे ही नशा मुक्ति के अभियान में भी जनभागीदारी जरूरी है।

मोहित चौहान की अपील

कार्यक्रम में शामिल प्रसिद्ध गायक मोहित चौहान ने युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं और शिमला में आयोजित नमो रन मैराथन का हिस्सा बनना उनके लिए गौरव की बात है।
उन्होंने कहा – “संगीत के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हूं, लेकिन समाज और पर्यावरण के प्रति भी मेरा दायित्व है। हिमाचल के युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश घर-घर तक पहुंचाना चाहिए और इसे जन आंदोलन का रूप देना होगा।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.