Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस का पलटवार ..सीएम की बेटी की उपलब्धि पर राजनीति शर्मनाक ..भाजपा की सोच को बताया विक्षिप्त

Hamirpur, Arvind

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विदेश दौरे और उनकी बेटी के लंदन स्थित शिक्षण संस्थान में दाखिले को लेकर की जा रही भाजपा की राजनीतिक बयानबाज़ी निंदनीय है और उनकी विक्षिप्त मानसिकता को दर्शाती है।

प्रेम कौशल ने कहा कि मुख्यमंत्री की बेटी को प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिला और स्कॉलरशिप मिलना प्रदेश के लिए गौरव की बात है, लेकिन इस पर घिनौनी राजनीति करना भाजपा की संकीर्ण सोच को उजागर करता है।उन्होंने बताया कि आपदा और कोविड महामारी के समय मुख्यमंत्री ने अपनी निजी पूंजी से 11 लाख और वर्ष 2023 की आपदा में 51 लाख रुपए राहत कोष में दान करके मानवीय मूल्यों का उदाहरण प्रस्तुत किया, जबकि भाजपा नेताओं ने सिर्फ आलोचना और बयानबाज़ी तक खुद को सीमित रखा।

कौशल ने भाजपा नेताओं से पूछा कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 करोड़ का क्या हुआ और केंद्र सरकार के मंत्रियों के प्रदेश दौरे का क्या परिणाम निकला, इस पर भाजपा को जवाब देना चाहिए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इसे “स्वर्णिम काल” नहीं बल्कि “काला अध्याय” कहा जाएगा। जीएसटी और अन्य कर नीतियों के कारण आम लोगों का जीवन कठिन हो गया है और देश पिछड़ने की ओर बढ़ा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.