Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

22 सितंबर से लागू नई GST दरें, कुछ चीजें सस्ती

नई दिल्ली। देशभर में 22 सितंबर की तारीख का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस दिन से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और साथ ही GST की नई दरें भी लागू हो जाएंगी। केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए रोजमर्रा की जरूरत की चीजों जैसे तेल, शैंपू, साबुन आदि पर टैक्स कम किया है, जबकि लक्जरी और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पादों पर टैक्स बढ़ाया गया है।

दुकानों पर नई रेट लिस्ट

सरकार ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिया है कि वे अपनी दुकानों पर नई GST दरों की सूची लगाएं, ताकि ग्राहक आसानी से समझ सकें कि किस उत्पाद पर कितना टैक्स लगेगा। इससे उपभोक्ताओं को किसी तरह का भ्रम नहीं रहेगा।

400 से अधिक उत्पादों के टैक्स स्लैब बदले

3 सितंबर को हुई GST काउंसिल की 56वीं बैठक में 400 से ज्यादा उत्पादों के टैक्स स्लैब में बदलाव किया गया। अब GST केवल तीन स्लैब – 5%, 18% और 40% में बाँटा गया है। ये बदलाव 22 सितंबर से लागू होंगे।

कौन सी चीजें होंगी सस्ती?

नई दरों के तहत कई घरेलू और जरूरी वस्तुएँ सस्ती हो जाएंगी, जैसे:

  • खाना पकाने का तेल
  • शैंपू और साबुन
  • कुछ दवाइयाँ
  • बुनियादी जरूरत की अन्य चीजें

कौन सी चीजें होंगी महंगी?

वहीं, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक या लक्ज़री उत्पाद 40% टैक्स स्लैब में आएंगे। इनमें शामिल हैं:

  • शुगर युक्त जूस
  • सिगरेट और तंबाकू
  • लग्जरी कारें
  • बड़ी मोटरसाइकिलें

पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए “GST 2.0” के फायदों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नए सिस्टम से गरीब, किसान, मध्यमवर्गीय परिवार, दुकानदार, युवा, महिलाएं और उद्यमी सभी को सीधा लाभ मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.