Shimla, Sanju
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रथम नवरात्रि के अवसर पर कालीबाड़ी मंदिर में माथा टेका। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी जानकी शुक्ला भी उनके साथ रहीं। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के मौके पर लागू हुआ न्यू जनरेशन GST आम जनता के लिए लाभकारी साबित होगा।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को अपने संबोधन में दीपावली से पहले जनता को तोहफ़ा देने की घोषणा की थी। लेकिन इससे पहले ही नवरात्रि पर ही GST में की गई राहत आम नागरिकों को बड़ा लाभ देने जा रही है।