Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

श्री नैना देवी मंदिर में दूसरे नवरात्र पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने संभाली व्यवस्थाएं

Bilaspur, Subhash

विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में मंगलवार को दूसरे नवरात्र के अवसर पर माता ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब मंदिर परिसर में उमड़ पड़ा। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से हजारों भक्त दर्शन और नवरात्र पूजन के लिए पहुंचे।

मेला अधिकारी व मंदिर न्यास अध्यक्ष एसडीएम धर्मपाल चौधरी ने मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मौसम पूरी तरह साफ है और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दिया जाए। श्रद्धालु निश्चिंत होकर माता के दरबार में आ सकते हैं। साथ ही बताया कि सड़क मार्गों को ठीक किया गया है और प्रशासन व मंदिर न्यास श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रहा है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर भक्त सीधे प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा ने भी माता के दरबार में पूजा-अर्चना की और कहा कि नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने भक्तों से बड़ी संख्या में माता के दरबार पहुंचकर नवरात्र पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी...

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.