Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनुराग ढांडा ने धान खरीद पर सरकार को घेरा

चंडीगढ़ | आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने सोमवार को बीजेपी सरकार पर धान की खरीद को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में धान की खरीद शुरू तो कर दी गई है, लेकिन यह केवल औपचारिकता भर है। किसानों को न तो न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) मिल रहा है और न ही मंडियों में पर्याप्त व्यवस्था दिखाई दे रही है।

ढांडा ने बताया कि केंद्र सरकार ने इस सीजन के लिए धान का MSP 2,389 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, लेकिन किसानों को मंडियों में महज 1,500 रुपये प्रति क्विंटल तक ही दाम मिल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह किसानों की सीधी लूट है, जिसमें मेहनतकश अन्नदाता को बिचौलियों के हवाले छोड़ दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जलभराव और प्राकृतिक आपदा से पहले ही किसानों की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। ऐसे हालात में किसान जो थोड़ी-बहुत उपज निकाल पाए, उसे भी उन्हें औने-पौने दामों पर बेचना पड़ रहा है। ढांडा के अनुसार, यह किसानों पर दोहरी मार है—पहले आपदा, अब सरकारी उदासीनता।

आप नेता ने यह भी आरोप लगाया कि धान खरीद की जिम्मेदारी हैफेड जैसी एजेंसियों को दी गई है, लेकिन अभी तक चावल मिलों का आवंटन ही नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते आवंटन नहीं हुआ और आवक बढ़ गई, तो मंडियों में धान सड़ने का खतरा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान होगा।

ढांडा ने मंडियों की स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई जगह बारदाना उपलब्ध नहीं रहा, तौल कांटे सही से काम नहीं कर रहे थे और खरीद प्रक्रिया बेहद धीमी रही। किसानों को घंटों तक मंडियों में भटकना पड़ा, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस प्रबंधन नहीं दिखा।

अनुराग ढांडा ने सीधा हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह और उनकी बीजेपी सरकार किसानों के दर्द से पूरी तरह अनजान है। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि पंजाब में धान खरीद के लिए पहले से मजबूत इंतजाम किए गए हैं, जबकि हरियाणा सरकार किसानों की मेहनत को लूटने पर तुली हुई है। MSP से कम दाम, अव्यवस्थित मंडियां और जलभराव से प्रभावित उत्पादन—ये सब मिलकर किसानों के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात साबित हो रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी...

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.