Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जीएसटी दरें घटने पर भी कांग्रेस का विरोध – भाजपा प्रवक्ता

Mandi, Dharamveer

मंडी जिले के सुंदरनगर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक रणधीर शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी दरों में कटौती कर त्योहारों पर जनता को राहत दी है, लेकिन कांग्रेस पार्टी को यह कदम रास नहीं आ रहा।

विधायक रणधीर शर्मा ने  कहा कि मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद कंगना रनौत बचत उत्सव के तहत सुंदरनगर पहुंचीं और नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स की जानकारी लोगों व व्यापारियों को दी। इस दौरान यूथ कांग्रेस ने काले झंडे दिखाकर उनका विरोध किया। शर्मा ने इसे कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति करार देते हुए कहा कि पार्टी जनता को मिलने वाले लाभ से भी खुश नहीं है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “कांग्रेस ने पहले यह कहकर जीएसटी का विरोध किया कि इसकी दरें अधिक हैं। अब दरें कम करने पर भी आपत्ति जता रही है। साफ है कि कांग्रेस विपक्ष में रहकर केवल विरोध की राजनीति कर रही है।उन्होंने बताया कि एक देश-एक कर प्रणाली के तहत 1 जुलाई 2017 को जीएसटी लागू किया गया था। इससे कर चोरी पर अंकुश लगा और बीते चार वर्षों में देश का राजस्व दोगुना हो गया। पिछले वर्ष लगभग 22 लाख करोड़ रुपये का राजस्व जीएसटी से प्राप्त हुआ।रणधीर शर्मा ने कहा कि सरकार ने जीएसटी हटाया नहीं है, बल्कि दरों को कम कर आम जरूरत की वस्तुएं सस्ती की हैं। यही बात कांग्रेस नेताओं को नागवार गुजर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.